बंगाल : कारखाने में विस्फोट, 4 की मौत

कोलकाता, 5 जुलाई (आईएएनएस)। पश्चिम बंगाल के हावड़ा जिले में मंगलवार को एक एल्युमिनियम कारखाने में भट्टी के फटने से चार लोगों की मौत हो गई, जबकि दो अन्य गंभीर रूप से जख्मी हो गए। पुलिस ने यह जानकारी दी।

धौलागढ़ औद्योगिक क्षेत्र में स्थित एक एल्युमिनियम संयंत्र में दुर्घटना घटी।

हावड़ा के पुलिस अधीक्षक सुकेश कुमार जैन ने बताया, “चार लोगों की मौत हो गई और दो अन्य घायल हुए हैं। विस्फोट के समय ये लोग वहीं नजदीक ही काम कर रहे थे। विस्फोट के कारणों का पता लगाने के लिए जांच शुरू कर दी गई है।”

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493