जनपद एटा के तहसील जलेसर क्षेत्र के गांव समोखर में विद्युतीकरण का कार्य चल रहा है और इस कार्य में थाना पिलुआ एटा के गांव भूपालपुर निवासी कई मजदूर कार्य कर रहे हैं। चार मजदूर ट्रैक्टर ट्राली लेकर एटा सामान लेने जा रहे थे, तभी रास्ते में गांव में नगला वैरागी के पास ट्रैक्टर ट्राली अनियंत्रित होकर पलट गई, जिससे 20 वर्षीय चालक कन्हीलाल की मौके पर ही मौत हो गई।
अन्य चार मजदूर सत्यप्रकाश, नरेंद्र व किशन कुमार गंभीर रूप से घायल हो गए। सभी घायलों को पुलिस ने उपचार के लिए सीएचसी भिजवाया, जहां से इन्हें अलीगढ़ रेफर कर दिया गया। पुलिस ने शव को अपने कब्जे में ले लिया है।
dharmpath.com dharmpath