उप्र : डांट से नाराज 11वीं की छात्रा ने खुदकुशी की

शहर कोतवाली थाना क्षेत्र के शास्त्रीनगर मुहल्ला निवासिनी प्रगति पांडेय (16) को उसके परिजनों ने किसी बात को लेकर डांट दिया। परिजनों की डांट से नाराज किशोरी ने बीती रात दरवाजा बंद कर फांसी लगा कर जान दे दी। जब घर वालों ने दरवाजा खटखटाया, लेकिन अंदर से कोई आवाज नहीं आई तो उन्हें शक होने लगा। शोर सुन कर पास-पड़ोस के लोग भी एकत्र हो गए। फिर दरवाजा तोड़कर अंदर जाने पर किशोरी फांसी पर लटकती हुई मिली।

परिजन किशोरी को जिला अस्पताल ले गए जहां डाक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। घटना की सूचना मिलते ही कोतवाली पुलिस ने जिला अस्पताल पहुंचकर किशोरी के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493