उप्र डीजीपी ने दिए थानों का आकस्मिक निरीक्षण का निर्देश

डीजीपी ने सभी जोनल पुलिस महानिरीक्षकों, परिक्षेत्रीय पुलिस उपमहानिरीक्षकों, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक, पुलिस अधीक्षकों व क्षेत्राधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि उनके द्वारा अपने क्षेत्र में पड़ने वाले थानों का आकस्मिक निरीक्षण किया जाए।

डीजीपी ने निर्देश में कहा, “निरीक्षण के दौरान बताए गए बिंदुओं पर विशेष ध्यान दिया जाए और निरीक्षण पुस्तिका पर अंकित किया जाए। निरीक्षण के दौरान थाना कार्यालय के अभिलेखों को अद्यावधिक किया जाए। सभी अभिलेखों का रख रखाव सही तरीके से किया जाए। थाना परिसर में आगंतुक कक्ष, मेस, बैरक, शौचालय, लॉकअप की समुचित सफाई रखी जाए। मालखाना, शस्त्रागार का रखरखाव ठीक से किया जाए।”

निर्देश में कहा गया, “प्रत्येक थानों में आगंतुकों के बैठने की समुचित व्यवस्था की जाए। थाने पर आगंतुकों की समस्या सुनने के लिए एक दिवसाधिकारी नियुक्त किया जाए और उसका नाम सूचना पट पर अंकित किया जाए। आगंतुकों के लिए पेयजल की समुचित व्यवस्था की जाए। महिलाओं की समस्या महिला कर्मी द्वारा सुना जाए।”

डीजीपी ने निर्देश में कहा, “थाने के मुख्य गेट के बाहर बोर्ड पर थाना प्रभारी से लेकर उच्चाधिकारियों के सीयूजी नंबरों को अंकित कराया जाए। थाने पर बिना विधिक प्रक्रिया के किसी को रोका/निुरुद्ध न किया जाए।”

उन्होंने कहा कि थाना परिसर की दीवारों पर किसी के द्वारा पान, गुटका इत्यादि का सेवन कर थूका न जाए, इसकी जिम्मेदारी थाना प्रभारी की होगी। यही नहीं कोई भी पुलिसकर्मी अपने अधिकार क्षेत्र में ड्यूटी के दौरान किसी भी प्रकार के नशे (पान, तंबाकू, शराब इत्यादि) का सेवन नहीं करेगा।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493