नई दिल्ली, 23 मार्च (आईएएनएस)। दिल्ली में पार्किं ग में खड़ी कार में अचानक आग लगने से कार के अंदर खेल रहे दो बच्चे घायल हो गए। दिल्ली पुलिस ने यह जानकारी दी।
साढ़े तीन वर्षीय दिपांशी और 21 महीने की लक्षिता दिल्ली के बुद्ध विहार में पार्किं ग में खड़ी अपने पिता की कार में खेल रही थी, तभी अचानक कार में आग लग गई।
पुलिस आग लगने के कारणों का पता लगा रही है।
एक पुलिस अधिकारी ने कहा है कि हो सकता है बच्चे माचिस या लाईटर से खेल रहे हों, जिससे अग लग गई हो।
बच्चों को यहां लोक नायक जय प्रकाश नारायण अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उनकी हालत गंभीर बताई जा रही है।
dharmpath.com dharmpath