अमित जानी के अपने फेसबुक अकाउंट पर ताजमहल की तस्वीर पर भगवा झंडा लगाकर पोस्ट की थी। इसके अलावा उसने ताजमहल को ‘मंदिर’ बताते हुए तीन नवंबर को बड़ी संख्या में लोगों से आगरा चलने की अपील की थी।
इस मामले में मेरठ निवासी अमित जानी और उपदेश राणा के खिलाफ आगरा में धार्मिक भावनाएं आहत करने और आईटी एक्ट की धारा के तहत आगरा के ताजगंज थाने में मामला दर्ज किया गया था। सोमवार को दोनों को आगरा पुलिस ने एसटीएफ और लखनऊ पुलिस की मदद से लखनऊ के माल एवेन्यू में अमित जानी के घर से गिरफ्तार किया। दोनों को आगरा ले जाया गया है।
अमित जानी व उपदेश राणा ने ही 23 अक्टूबर को ताजमहल के अंदर कई हिंदूवादियों के साथ ‘शिव चालीसा’ का पाठ किया था। जानी पहले भी विवादों में रहा है। वह बसपा प्रमुख मायावती की मूर्ति तोड़ने के आरोप में जेल भी जा चुका है।
dharmpath.com dharmpath