जिले के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक दीपक कुमार ने बताया कि वसीम और शाहनवाज नाम के दो अपराधियों को चरथावल रोड थाने की पुलिस टीम ने एक मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार किया।
उन्होंने बताया कि मुठभेड़ के दौरान पूरा क्षेत्र गोलीबारी से गूंज रहा था। गोलीबारी में वसीम घायल हो गया। इन दोनों के साथ पांच अन्य अपराधियों ने चार अगस्त को दारोगा कोठी में तीन लोगों की हत्या और अन्य तीन लोगों को घायल कर दिया था।
dharmpath.com dharmpath