थाना हाथरस गेट पुलिस ने बताया कि पुलिस कप्तान के निर्देश पर शातिर अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत एसओ के.पी. सिंह के नेतृत्व में शुक्रवार की रात एसआई मनोज कुमार शर्मा को मुखबिर से मिली सूचना पर दादनपुर गांव के जाने वाले रास्ते पर तत्काल दलबल सहित पहुंचकर वहां खड़े एक शातिर बदमाश को आवश्यक बल प्रयोग कर दबोच लिया।
पुलिस के मुताबिक, पकड़े गए बदमाश ने अपना नाम कान्हा उर्फ कृष्णा बताया है तथा इसके कब्जे से एक तमंचा व एक कारतूस बरामद किया है।
पकड़े गए बदमाश ने पूछताछ में जनपद आगरा के थाना व कस्बा खंदौली में गत नौ-दस अगस्त की रात हाईवे स्थित एक मंदिर के पुजारी साधु की हत्या कर अष्टधातु की कीमती मूर्तियां लूट ले जाने की बात कबूल की है।
थाना हाथरस गेट के एसओ के.पी. सिंह ने बताया कि हत्या व लूटकांड में शामिल इसके दो साथी थाना खंदौली पुलिस द्वारा पहले ही गिरफ्तार किए जा चुके हैं, जिनसे मूर्तियां बरामद की जा चुकी हैं।
dharmpath.com dharmpath