उप्र : तेज रफ्तार टैंपो पलटा, 7 घायल

बांदा, 5 जुलाई (आईएएनएस)। उत्तर प्रदेश के बांदा जिले में देहात कोतवाली क्षेत्र के ददरिया गांव के पास बुधवार की दोपहर एक तेज रफ्तार टैंपो सड़क किनारे गहरी खाई में गिर गया, जिससे सवार सात लोग घायल हो गए। यह जानकारी अपर पुलिस अधीक्षक ने दी।

अपर पुलिस अधीक्षक मायाराम वर्मा ने बताया, “दोपहर ददरिया गांव के पास एक तेज रफ्तार टैंपो सड़क किनारे खाई में गिर गया, जिसमें सवार कलेक्टर पुरवा निवासी राजेंद्र (35), उसकी पत्नी रीता (32), बेटी कोमल (3), प्रतिमा (5), कल्पना (23), उसका पुत्र कुलदीप (4) और एक अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। सभी घायलों को इलाज के लिए जिले की सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।”

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493