सिटी सीओ के.सी. सिंह ने बताया, “स्वाट प्रभारी रामाश्रय राय व थानाध्यक्ष दुबहड़ विनीत राय ने बुधवार तड़के मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर दुबहड़ थाना क्षेत्र के शिवरामपुर ढाले के पास से दो युवकों को गिरफ्तार किया। दोनों युवक के पास मिले बोरे में एक देशी कार्बाइन 9 एमएम व दो जिंदा कारतूस, एक देशी रायफल व दो जिंदा कारतूस 315 बोर बरामद हुए।”
आरोपियों की पहचान राजेश कुमार ठाकुर उर्फ टनटन व राहुल राय के रूप में हुई।
पूछताछ में गिरफ्तार युवकों ने पुलिस को बताया कि वे हथियार को बिहार से खरीद कर लाए थे। सीओ ने बताया कि असलहों के बारे में बिहार पुलिस से संपर्क किया जा रहा है। वहीं पुलिस ने आर्म्स एक्ट के तहत दोनों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।
dharmpath.com dharmpath