उप्र : तेज रफ्तार ट्रक ने 4 को रौंदा

पुलिस के मुताबिक, हादसे में शिकार हुए चारों युवक रात करीब एक बजे एक मोटरसाइकिल पर सवार होकर बिलग्राम क्षेत्र से एक बारात में शामिल होकर लौट रहे थे। वे हरदोई रोड से सांडी रोड की ओर जा रहे थे तभी माधौगंज की ओर जा रहे एक तेज रफ्तार ट्रक ने उनकी मोटरसाइकिल को टक्कर मार दी।

ट्रक की टक्कर में मोटरसाइकिल पर सवार चार युवकों में से तीन की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि गंभीर रूप से घायल चौथे युवक ने इलाज के लिए लखनऊ ले जाते समय दम तोड़ दिया। मृतकों की पहचान बुद्ध प्रकाश (20) पुत्र मिश्री लाल, शैलेंद्र प्रसाद (21) पुत्र उदय प्रसाद, रामनिवास (30) पुत्र बलवीर और सुनील (25) के रूप में हुई है। हादसे में पीड़ित सभी मृतक बानामऊ थाना अरवल के रहने वाले थे।

पुलिस ने बताया कि घटना के बाद ट्रक चालक फरार हो गया, जिसे अभी तक गिरफ्तार महीं किया जा सका है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493