उप्र : थानेदार रंजना की पिटाई से महिला होमगार्ड बेहोश

जौनपुर की महिला थानेदार रंजना सचान ने शनिवार को एक महिला होमगार्ड किरण यादव की जमकर धुनाई कर दी। पिटाई के कारण उसकी हालत बिगड़ गई। उसे सरकारी जीप से जिला अस्पताल ले जाया गया, जहां उसकी हालत नाजुक बनी हुई है।

रंजना सचान ने सफाई दी, “होमगार्ड किरण पुरुष होमगार्ड के कमरे में सो रही थी। यह देखकर मैंने उसे डांट-फटकार लगाई तो वह बेहोश हो गई।”

उधर, होमगार्ड संगठन के जिला उपाध्यक्ष ने बताया कि महिला थानेदार काफी दबंग है। वह हमेशा अपने सहकर्मियों को मारती-पीटती रहती है। सभी उससे भयभीत रहते हैं। फिलहाल मामला क्या है यह तो पुलिस की जांच के बाद ही पता चल पाएगा।

बताया जा रहा है कि पीड़ित महिला होमगार्ड को जिला चिकित्सालय में होश आ रहा है, लेकिन तुरंत फिर से बेहोश हो जाती है। वहीं एक अन्य महिला होमगार्ड ने बताया कि थानेदार ने किरण का मोबाइल अपने कब्जे मे ले लिया है, जिस कारण उसके परिजनों को सूचना देना मुश्किल हो रहा है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493