लखनऊ-मुंबई स्पेशल ट्रेन अक्टूबर से लगाएगी 6 फेरे

पूर्वोत्तर रेलवे के मुख्य जनसंर्पक अधिकारी संजय यादव ने बताया कि त्योहारों के अवसर पर यात्रियों की अतिरिक्त सुविधा के लिए पूर्वोत्तर रेलवे ने लखनऊ-मुंबई सेंट्रल-लखनऊ साप्ताहिक सुपरफास्ट सुविधा विशेष गाड़ी का संचलन छह फेरों में किए जाने का निर्णय लिया है।

इस निर्णय के तहत 09013 मुंबई सेंट्रल-लखनऊ (पूर्वोत्तर रेलवे) साप्ताहिक सुपरफास्ट सुविधा विशेष गाड़ी मुंबई सेट्रंल से प्रत्येक गुरुवार 6, 13, 20, 27 अक्टूबर, 3 एवं 10 नवंबर को चलाई जाएगी।

09014 लखनऊ (पूर्वोत्तर रेलवे)-मुंबई सेंट्रल साप्ताहिक सुपरफास्ट सुविधा विशेष गाड़ी लखनऊ जं. से प्रत्येक शुक्रवार 7, 14, 21, 28 अक्टूबर, 4 एवं 11 नवंबर को चलाई जाएगी।

इस गाड़ी की संरचना में शयनयान श्रेणी के 5, वातानुकूलित तृतीय श्रेणी के 8, वातानुकूलित द्वितीय श्रेणी के 2, पेंट्रीकार का 1, जनरेटरयान के 2 कोचों सहित कुल 18 कोच लगेंगे।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493