उप्र : दंपति ने फांसी लगाकर जान दी

देहात कोतवाली क्षेत्र के आशा गांव के उपगांव कठेहा निवासी शिशुपाल उर्फ छोटे (35) अपनी पत्नी रोशनी (32) व पुत्री निमांशी, पुत्र शिवम व रीशू के साथ सीतापुर मार्ग पर रोडवेज वर्कशॉप के पास अपने मकान में रहता था। पड़ोस में ही उसके भाई बलिराम व रामखेलावन अपने परिवार के साथ रहते हैं। बड़े भाई राममिलन गांव पर ही मकान बनाकर रहते हैं। शनिवार की सुबह आपसी विवाद के बाद रोशनी ने घर के अंदर फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली।

पत्नी के फांसी लगाने की जानकारी मिलते ही पति घर पहुंचा। उसने पत्नी के शव को फंदे से उतारकर नीचे रख दिया। फंदा साड़ी का था। वह भी उसी साड़ी के फंदे में गर्दन फंसाकर झूल गया।

पड़ोसियों ने घटना की सूचना पुलिस को दी। पुलिस डेढ़ घंटे बाद मौके पर पहुंची। अपर पुलिस अधीक्षक (पूर्वी) बलरामाचारी दूबे भी पहुंचे। उन्होंने कहा कि लगता है, पारिवारिक कलह के चलते दंपति ने अत्महत्या की है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493