शुक्रवार देर रात करीब 12:30 बजे चंदौसी के रहोली गांव में रहने वाले रामबहादुर के मकान पर कब्जा करने के लिए गांव के दबंग गंगा सहाय सिंह और राकेश पाल, मुनेश, चरन सिंह, महेंद्र, चंद्रपाल सहित कई लोग आए और फायरिंग शुरू कर दी। करीब एक घंटे तक फायरिंग करने के बाद दबंगों ने घर को गिराना शुरू कर दिया। पड़ोसियों ने जब रोकना चाहा तो उन्हें गोली मारने की धमकी देकर चुप करा दिया गया।
इसी बीच पीड़ित पुलिस को फोन करता रहा, मगर किसी ने थाने में फोन नहीं उठाया। देर रात पुलिस अधीक्षक को घटना की जानकारी दी गई। इसके बाद गांव में पुलिस पहुंची। लेकिन तब तक दबंग वहां से जा चुके थे।
पीड़ित रामबहादुर ने बताया कि जमीनी विवाद का मामला तीन माह पहले न्यायालय में पहुंच गया है। बावजूद इसके दबंग गंगासहाय ने घर को ढहा दिया। पुलिस फिर शनिवार को सुबी गांव पहुंची और लोगों से पूछताछ करने में जुटी रही।
dharmpath.com dharmpath