उप्र : दलित महिला की दुष्ष्कर्म के बाद हत्या

पुलिस ने माना है कि महिला से दुष्कर्म के बाद हत्या की गई है। उधर, घटना से आक्रोशित ग्रामीणों ने 24 घंटे में हत्याकांड का राजफाश न होने पर हाईवे जाम करने की चेतावनी दी है।

दौराला क्षेत्र निवासी दलित महिला सोमवार शाम करीब तीन बजे लकड़ी एकत्र करने घर से निकली थी। लेकिन वापस नही लौटीं। मंगलवार सुबह कस्बे के पास हाईवे किनारे उसका अर्धनग्न शव खेत में पड़ा मिला। मृतका का चेहरा ईंट से कुचला गया था। सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने घटनास्थल पर पहुंचकर जांच-पड़ताल शुरू की।

पुलिस ने शुरुआती जांच में माना कि महिला से दुष्कर्म कर हत्या की गई है। वहीं इस घटना से गुस्साए ग्रामीणों ने पुलिस को विरोध किया। काशी कोशिशों के बाइद पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा और फॉरेंसिक टीम ने घटनास्थल पर जांच-पड़ताल की।

ग्रामीणों ने चेतावनी दी कि यदि 24 घंटे में घटना का खुलासा नहीं हुआ तो हाईवे जाम करेंगे। एसपी सिटी रणविजय सिंह, सीओ अखिलेश भदौरिया ने ग्रामीणों को जल्द ही खुलासे का आश्वासन दिया है। एसएसपी अखिलेश कुमार भी मौके पर पहुंचे और मामले की पूरी जानकारी ली। उन्होंने जल्द से जल्द घटना के अनावरण का आश्वासन दिया।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493