उप्र : दलित महिला से छेड़छाड़, पति को पीटा

थाना गुरसराय के ग्राम मड़ोरी में रहने वाली एक महिला को गांव के ही रहने वाले मनचले युवक जितेंद्र ने बुरी नीयत से पकड़ लिया और छेड़खानी की। महिला ने विरोध कर शोर मचाया। शोर सुनकर महिला का पति उसे बचाने पहुंचा। यह देख मनचले युवक ने अपने पिता गनेश राय और मां रेवती के साथ मिलकर गाली-गलौज करते हुए महिला के पति की पिटाई कर दी, जिससे वह घायल हो गया।

महिला इसकी शिकायत लेकर थाने पहुंची। पुलिस ने लिखित शिकायत के आधार आरोपी युवक समेत उसके पिता और मां के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493