उप्र : सामूहिक दुष्कर्म कर किशोरी को कुएं में फेंका

परिजन किशोरी को हरदों सीएचसी ले गए। सीएचसी में इलाज के बाद होश में आई किशोरी ने आपबीती बताई। पुलिस आरोपियों की तलाश में छापेमारी कर रही है।

पीड़िता के पिता ने बताया कि उन्होंने बेटी को ट्यूबवेल बंद करने के लिए खेत में भेजा था। वहां गांव के ही चाचा-भतीजा पहले से मौजूद थे। दोनों ने बारी-बारी से उनकी बेटी के साथ दुष्कर्म किया। इसके बाद सूखे कुएं में फेंककर जान लेने की कोशिश की।

दारोगा नसीम आलम खान ने बताया कि पीड़िता को मेडिकल जांच के लिए भेजा गया है। आरोपियों के खिलाफ पॉक्सो एक्ट के तहत रिपोर्ट दर्ज कर दबिश दी जा रही है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493