उप्र : दिल्ली विमान हादसे में शहीद राघवेंद्र को हजारों ने दी अंतिम विदाई

कन्नौज, 24 दिसंबर (आईएएनएस)। दिल्ली में दो दिन पहले दुर्घटनाग्रस्त हुए विमान में शहीद हुए सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) के जवान राघवेंद्र प्रताप सिंह को अंतिम विदाई देने के लिए गुरुवार को उनके पैतृक गांव कन्नौज जिले के पलरी में हजारों लोग जमा हुए।

मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने भी राघवेंद्र के परिजनों से बात कर 20 लाख रुपये की आर्थिक सहायता देने का आश्वासन दिया है।

प्रदेश सरकार के मंत्री विजय बहादुर पाल, विधायक अरविंद यादव, अनिल दोहरे और जिले के आला अफसर शहीद के गांव पहुंचे और श्रद्धांजलि अर्पित की। गम और गुस्से के बीच क्षेत्र के हजारों लोगों ने सलामी दी तो परिजनों के आंसू नहीं रुके।

शहीद का अंतिम संस्कार सिंघीरामपुर घाट में हुआ, जहां बीएसएफ और पुलिस के जवानों ने उन्हें गार्ड ऑफ ऑनर दिया।

शहीद राधवेंद्र का पार्थिव शरीर बुधवार को सड़क के रास्ते उनके गांव पलरी लाया गया था, रात से ही आसपास के गावों के लोग गांव पहुंचने लगे थे। पार्थिव शरीर अंतिम दर्शन के लिए गांव के स्कूल में रखा गया, जहां हजारों लोगों ने श्रद्धांजलि दी।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493