भोपाल : व्यापारी आत्महत्या मामले में सूदखोरों के खिलाफ मामला दर्ज

भोपाल, 24 दिसंबर (आईएएनएस)। मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में व्यापारी द्वारा आत्महत्या करने के मामले में पुलिस ने गुरुवार को उन लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है, जो कर्ज पर दी गई रकम की वसूली के लिए दवाब बना रहे थे।

पेशे से बिल्डर ऋषभ देव त्रिपाठी ने बुधवार की दोपहर में अपने अरेरा कॉलोनी स्थित आवास पर फांसी के फंदे से लटककर आत्महत्या कर ली थी। मृतक के पास से पुलिस को तीन पेज का सुसाइड नोट मिला था।

पुलिस के अनुसार, त्रिपाठी ने अपने सुसाइड नेाट में लिखा था कि उसने कई लोगोंे से कारोबार के लिए कर्ज ले चुका था और उन्हें कर्ज में ली गई रकम से कई गुना चुकता भी कर चुका था, सूदखोर फिर भी उसे परेशान कर रहे थे। सुसाइड नोट में पांच लोगों के नाम हैं।

पुलिस अधीक्षक दक्षिण अंशुमान सिंह ने गुरुवार को संवाददाताओं को बताया कि सुसाइड नोट में त्रिपाठी ने जिन लोगों के नामों का जिक्र किया है, उनके खिलाफ आत्महत्या के लिए उकसाने के आरोप में धारा 306 के तहत प्रकरण दर्ज किया गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493