सीओ (मलिहाबाद) जावेद खान ने बताया कि दूध विक्रेता जब्बार माल क्षेत्र के अटवा गांव में रहता था। मंगलवार की रात जब्बार घर से खाना खाने के बाद कुछ दूरी पर बन रहे अपने नए मकान में सोने के लिए चला गया। वह नवनिर्मित मकान की गैलरी में ही सो गया।
आधी रात के बाद कुछ लोग वहां पहुंचे और चारपाई पर सो रहे जब्बार को गोली मार दी। गोली जब्बार के पेट में लगी, वह लहूलुहान हो गया। गोली की आवाज सुन जब्बार के परिवार जब वहां पहुंचे तो हमलावर वहां से भाग निकले। मौके पर पहुंची माल पुलिस ने आनन-फानन में घायल जब्बार को इलाज के लिए ट्रामा सेंटर में भर्ती कराया, जहां उसकी हालत गंभीर बताई जा रही है।
जब्बार के भाई सत्तार ने मड़ियांव के हरिओम नगर निवासी साबिर, उसके भाई लाल, साबिर के बेटे हामिद और साबिर के दामाद बबलू के खिलाफ हत्या के प्रयास की रिपोर्ट दर्ज कराई है।
सीओ ने बताया कि जब्बार शादीशुदा होने के बावजूद आरोपियों के परिवार की एक युवती से प्यार करता था। इसी बात को लेकर उन लोगों ने उसे गोली मार दी। पुलिस इस मामले की छानबीन कर रही है और आरोपियों की तलाश में दबिश दी जा रही है।
dharmpath.com dharmpath