हेमंत (21) पुत्र रामकिशोर स्नातक का छात्र है, जिसे कुछ दिनों से बुखार आ रहा है। शुक्रवार को तेज बुखार होने पर उसे अस्पताल लाया गया, जहां डॉक्टरों ने जांच करवाने की सलाह दी। पैथोलॉजिस्ट ने खून की जांच की तो उसमें डेंगू होने के लक्षण पाए गए।
यह छात्र सीएमओ कार्यालय के बाहर कई घंटे तक बीमारी को लेकर जमीन पर लेटा रहा। बताते चलें कि हमीरपुर जिले में डेंगू से अब तक आधा दर्जन लोगों की मौत हो चुकी है। दर्जनों लोगों को कानपुर रेफर किया जा चुका है। मरने वालों में कई मासूम बच्चे भी शामिल हैं।
dharmpath.com dharmpath