उप्र : दो सड़क दुर्घटनाओं में 12 की मौत

लखनऊ, 19 फरवरी (आईएएनएस)। उत्तर प्रदेश में मंगलवार को दो अलग-अलग सड़क दुर्घटनाओं में 12 लोगों की मौत हो गई।

पुलिस ने बताया, “पहली दुर्घटना यमुना एक्सप्रेस पर हुई, जब एक ऐंबुलेंस अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकरा गई और पलटकर सड़क के दूसरी ओर एक अन्य वाहन से टकरा गई।”

पुलिस के अनुसार, सात लोग घटनास्थल पर ही मारे गए। ऐंबुलेंस नोएडा से आ रही थी। घटना में चार अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए।

पुलिस ने बताया, “दूसरी घटना बुलंदशहर में हुई। यहां मुरादाबाद से वृंदावन जाने के क्रम में एक परिवार की कार अनूपशहर के मखना नहर में गिर गई।”

पुलिस ने कहा, “घटना में कार सवार चार लोगों के अलावा वहां पुलिया पर खड़ी एक महिला की भी मौत हो गई।”

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493