पुलिस अधीक्षक सुधीर कुमार सिंह ने बताया कि परसपुर थाना पुलिस ने शाहपुर के पास तीन युवकों संदिग्ध अवस्था में पकड़ा। तलाशी में पकड़े गए तीनों युवक- भानू, राजू और दानिश के पास से 500-500 के 64 नकली नोट और 100-100 के 21 नकली नोट बरामद हुए। इन लोगों से चोरी की मोटरसाइकिल, एक पिस्टल और कारतूस भी बरामद हुआ।
पूछताछ करने पर तीनों ने बताया कि वे लोग अपने अन्य साथियों के साथ नकली नोट बाजार में चलाते थे। पुलिस गिरोह के अन्य सदस्यों की तलाश में जुटी है।
dharmpath.com dharmpath