मासूम के गिरते ही मां जागी और उसने अपने लाडले को उठाया। तभी सांप ने उसे भी काट लिया। रात होने के चलते जब तक घरवालों ने गाड़ी का इंतजाम किया, तब तक मां-बेटे की मौत हो गई।
घटना से गांव में मातम छाया हुआ है। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
पुलिस के मुताबिक, थाना क्षेत्र के इमलिहा खेड़ा गांव में रहने वाले सुरेंद्र अपनी पत्नी सीमा (23) और 13 माह के बेटे आरव के साथ रहता है। सुरेंद्र मजदूरी करके अपने परिवार का पेट पलता है। उसकी सीमा के साथ दो साल पहले ही शादी हुई थी।
शनिवार रात सीमा अपने बेटे को लेकर कमरे में सो रही थी। रात करीब तीन बजे उसके बेड के पास बिल से निकले काले जहरीले सांप ने आरव की पीठ में काट लिया।
सांप के काटने से आरव चीखते हुए बेड से नीचे गिर गया। बेटे चीखे सुन सीमा जाग गई। वह जैसे ही उसे उठाने के लिए नीचे उतरी वैसे ही सांप ने उसके भी हाथ में काट लिया। इससे वह भी चीखने लगी।
शोर सुनकर घरवाले दौड़े तब तक सांप बिल में घुस गया। रात होने के चलते जब तक घरवालों ने गाड़ी का इंतजाम किया, तब तक मां-बेटे की सांसें थम चुकी थीं। घटना से गांव में मातम छाया हुआ है।
सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
dharmpath.com dharmpath