पुलिस के मुताबिक, अलीगढ़ में सासनी गेट के मोहल्ला पठान निवासी अजहर उर्फ बबलू पुत्र अब्दुलहई और उसका साथी मोहम्मद शानू निवासी कैलाश गली दिल्ली गेट अलीगढ़ सासनी आए। दोनांे ने फल के ढेले पर पांच सौ का नोट देकर केले खरीदे। केले वाले ने जब पांच सौ के नोट की जांच की तो वह नकली निकला, तभी दूसरे साथी ने अपनी जेब से नकली नोट निकालकर केले वाले को दिया।
इस पर जब केले वाले ने दूसरे नोट की जांच की तो वह भी नकली निकला।
इस पर केले वाले ने शोर मचाकर अपने साथी दुकानदारों को बुला लिया। इस पर दुकानदारों और राहगीरों की भीड़ एकत्र हो गई। लोगों ने नकली नोटों के साथ दोनों युवकों को पकड़कर उनकी जमकर धुनाई कर दी और बाद में पुलिस के हवाले कर दिया।
पूछताछ करने पर युवकों से पुलिस को पता चला कि नकली नोटों को बाजार में चलाकर काफी नोटों की खपत करने का इरादा था। मगर वक्त से पहले धरे गए। पुलिस ने राष्ट्रीय मुद्रा का जालीकरण करने तथा जाली नोटों को बाजार में चलाने का अभियोग पंजीकृत कर जेल भेजा है।
dharmpath.com dharmpath