उप्र : नाईक से विधानसभा अध्यक्ष ने मुलाकात की (फोटो सहित)

विधानसभा अध्यक्ष ने बताया कि शीघ्र ही एक कार्यक्रम का आयोजन करके पुस्तक का लोकार्पण किया जाएगा, जिसमें राज्यपाल नाईक, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ सहित अन्य विशिष्टजन आमंत्रित किए जाएंगे।

राज्यपाल ने भाषणों के संकलन की प्रशंसा करते हुए कहा कि कार्यक्रम को यादगार बनाने के लिए पहली बार किया गया प्रकाशन वास्तव में सराहनीय है। यह पुस्तक संदर्भ ग्रंथ के रूप में विधायकों तथा राजनैतिक अभ्यासकों के लिए भी उपयोगी होगी।

दीक्षित के साथ विधायक कुलदीप सिंह सेंगर भी उपस्थित थे।

नवनिर्वाचित विधायकों के प्रशिक्षण के अंतर्गत विधानसभा अध्यक्ष दीक्षित द्वारा दो दिवसीय प्रबोधन कार्यक्रम का आयोजन किया गया था, जिसका उद्घाटन राज्यपाल ने तथा समापन लोकसभा अध्यक्ष सुमित्रा महाजन ने किया था।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493