उप्र : नाबालिग के साथ पड़ोसी ने किया दुष्कर्म

बांदा, 8 अक्टूबर (आईएएनएस)। उत्तर प्रदेश में बांदा जिले के अतर्रा कस्बे में रविवार देर शाम अपने मकान की छत पर बने शौचालय में शौच के लिए गई एक नाबालिग लड़की के साथ पड़ोसी युवक द्वारा कथित रूप से दुष्कर्म किए जाने का मामला सामने आया है। पुलिस ने आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया है।

अतर्रा थाने के प्रभारी निरीक्षक दिनेश सिंह ने सोमवार बताया, “रविवार देर शाम एक नाबालिग लड़की अपने पक्के मकान की छत पर बने शौचालय में शौच के लिए गई थी। उसी समय पड़ोसी युवक अपनी छत से उसकी छत पर पहुंच गया और कथित रूप से उसके साथ दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया। इस बीच पीड़ित लड़की के चिल्लाने की आवाज सुनकर परिजन छत पर गए और उसे युवक को पकड़ कर पुलिस के हवाले कर दिया है।”

उन्होंने बताया, “पीड़ित लड़की के पिता की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया गया है और पीड़िता को चिकित्सा जांच के लिए सरकारी अस्पताल भेजा गया है।” थानाध्यक्ष ने गिरफ्तार युवक का नाम बताने से इंकार कर दिया है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493