मौसम विभाग ने ओडिशा के लिए चक्रवात की चेतावनी जारी की

भुवनेश्वर, 8 अक्टूबर (आईएएनएस)। मौसम विभाग ने सोमवार को कहा कि बंगाल की खाड़ी में कम दबाव का क्षेत्र अगले 48 घंटों के दौरान चक्रवाती तूफान का रूप ले सकता है।

इसके प्रभाव के अंतर्गत ओडिशा के कई हिस्सों में नौ अक्टूबर से भारी बारिश हो सकती है।

मछुआरों को नौ से 12 अक्टूबर तक बंगाल की खाड़ी के गहरे समुद्री इलाकों में नहीं जाने की सलाह दी गई है क्योंकि समुद्री हालात खराब हो सकते हैं।

दक्षिणी ओडिशा तट के कुछ इलाकों में मंगलवार को मूसलाधार बारिश हो सकती है और ओडिशा के तटीय इलाकों में बुधवार को कुछ जगहों पर भारी से मूसलाधार बारिश व अलग-अलग जगहों पर बहुत तेज बारिश हो सकती है।

गुरुवार को ओडिशा के तटीय और आसपास की अलग-अलग जगहों पर मूसलाधार बारिश का पूर्वानुमान लगाया गया है।

मौसम विभाग का कहना है कि नौ अक्टूबर से उत्तरी आंध्र प्रदेश, ओडिशा और पश्चिम बंगाल में तूफानी हवाएं 45-55 से 65 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से चलने की संभावना है।

भुवनेश्वर मौसम विभाग केंद्र के निदेशक एच.आर. बिस्वास ने कहा कि दक्षिणी ओडिशा और उत्तरी आंध्र प्रदेश तटों के आस-पास के जिलों में 10 अक्टूबर शाम से तूफानी हवाओं के 70-80 किमी प्रति घंटे से बढ़कर 90 किमी प्रति घंटे तक पहुंचने की संभावना है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493