उप्र निकाय चुनाव : मतदाता पर्ची पर दिखेंगी सरकार की उपलब्धियां

लखनऊ, 10 नवंबर (आईएएनएस)। उत्तर प्रदेश में होने जा रहे निकाय चुनाव को लेकर भारतीय जनता पार्टी जीत के लिए कोई कोर कसर नहीं छोड़ना चाहती। भाजपा पहली बार मतदाताओं के घर-घर स्लिप भिजवाएगी। इस स्लिप पर प्रत्याशी का फोटो लगा होगा और केंद्र और राज्य सरकार की उपलब्धियां भी होंगी।

इतना ही नहीं, उस पर्ची पर भाजपा के संकल्पपत्र में किए गए प्रमुख वादों का भी जिक्र होगा। पार्टी के पदाधिकारियों की मानें तो पार्टी की इस कवायद के पीछे मंशा यही है कि मतदाताओं में प्रत्याशी और पार्टी को लेकर कोई भ्रम ना रहे।

प्रचार संयोजक और प्रदेश मंत्री गोविंद शुक्ला ने कहा कि इस बार निकाय चुनाव में पहली बार एक नया प्रयोग करने जा रहे हैं। इसके तहत वोट डालने वाली पर्ची को सभी मतदाताओं के घर पहुंचाया जाएगा।

उन्होंने बताया कि इस पर्ची में मेयर के साथ-साथ पार्षद का भी फोटो लगा होगा। इसके अलावा उस पर केंद्र और राज्य सरकार की प्रमुख उपलब्धियों के साथ संकल्पपत्र में किए गए प्रमुख वादों का भी अंश होगा।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493