जानकारी मिली है कि मालरोड इलाके में नरौना चौराहे के पास के डीए की मल्टीलेवल पार्किं ग के पास कैनाल रोड पर कारोबारी संजीव के प्लाट बेसमेंट की खुदाई चल रही थी। शनिवार दोपहर अचानक बेसमेंट की मिट्ठी ढह गई और सभी मजदूर दब गए। चीख-पुकार सुन आए लोगों ने राहत बचाव शुरू कर पुलिस को सूचना दी।
कोतवाली पुलिस और दमकल कर्मियों ने मिलकर बचाव कार्य तेज करते हुए मिट्टी में दबे मनोज, अनुज और हीरालाल को सुरक्षित बाहर निकाला। वहीं मिट्टी में दबे रायबरेली निवासी लवलेश, प्रतागढ़ निवासी राम विंद्रा व आजमगढ़ निवासी सुभाष और उन्नाव निवासी दिनेश को गंभीर हालत में अस्पताल भेजा, जहां चिकित्सों ने लवलेश और रामविंद्रा को मृत घोषित कर दिया।
dharmpath.com dharmpath