जानकारी मिली है कि मगोर्रा क्षेत्र के गांव बेरुका निवासी चंद्रपाल सिंह पुत्र विशंभर सिंह तीन वर्ष पूर्व सेना में भर्ती हुआ था। वह देहरादून एकेडमी में तैनात था। बताते हैं कि वह छुट्टी पर आया और शुक्रवार रात अपनी बहन के यहां बैंक कॉलोनी में गया था।
शनिवार सुबह किसी काम से वह भूतेश्वर रेलवे स्टेशन पर किसी से आया था। काम निपटाकर वापस पटरी पारकर लौट रहा था, तभी अचानक ट्रेन की चपेट में आ गया, जिससे उसकी मौत हो गई। घटना के बाद मौके पर काफी भीड़ जमा हो गई। जवान की जेब से आईकार्ड के अलावा 40700 रुपये मिले हैं। मौके पर पहुंची पुलिस ने परिजनों को सूचना देने हुए शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
dharmpath.com dharmpath