अपर पुलिस अधीक्षक एल.बी.के. पाल ने बताया, “पुलिस अधीक्षक को संबोधित एक पत्र भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) चेस्ट कानपुर से मिला है, जिसमें 262 नकली नोट 500-500 और 178 नोट नकली नोट 1000-1000 रुपये मूल्य के संलग्न हैं। आरबीआई की तहरीर पर नगर कोतवाली बांदा में भारतीय स्टेट बैंक (एसबीआई) की मुख्य शाखा बांदा के प्रबंधक के खिलाफ आईपीसी की धारा-489ए और 489ई के तहत मामला दर्ज किया गया है।”
उन्होंने बताया, “यह नकली नोट पिछले साल नोटबंदी (8 नवंबर से 31 दिसंबर) के दौरान एसबीआई की बांदा शाखा में किसी ग्राहक ने जमा किया था, लेकिन बैंक ने जांच नहीं की थी। आरबीआई की जांच में ये नोट नकली निकले थे।”
dharmpath.com dharmpath