उप्र : वृद्ध दंपति की कुल्हाड़ी से काटकर हत्या

पुलिस के मुताबिक, मानिकपुर क्षेत्र के निही बराहपुरवा गांव निवासी छोटा कोल (60) अपनी पत्नी भोंदी कोल (55) के साथ खेतों की रखवाली के लिए खेत में ही डेरा बनाकर रहते थे। सोमवार देर रात बदमाशों ने दोनों की कुल्हाड़ी से काटकर हत्या कर दी। घटना का पता मंगलवार सुबह लगा, जब खेतों पर पहुंचे परिजनों ने दोनों का रक्त रंजित शव पड़ा देखा।

मामले की सूचना पुलिस को दी गई, जिसके बाद जिलाधिकारी शिवकांत द्विवेदी व एसपी प्रताप गोपेंद्र, घटना स्थल पर पहुंचे और लोगों से पूछताछ की।

छोटा कोल व भोंदी कोल के बेटे पिंटू का कहना है कि उनकी गांव में किसी से कोई दुश्मनी नहीं थी, फिर क्यों उनके माता-पिता की हत्या कर दी गई।

एसपी ने बताया कि पुलिस पड़ताल में जुटी है। मानिकपुर थाने में अज्ञात लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर हत्या के कारणों की जांच की जा रही है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493