उप्र पंचायत चुनाव : पहले चरण का मतदान शुक्रवार को

प्रथम चरण में 2 करोड़ 93 लाख मतदाता हैं, जो 46584 मतदेय स्थलों के जरिए 20022 क्षेत्र पंचायत और 921 जिला पंचायत सदस्यों का चुनाव करेंगे। इस चरण में 218 विकास खंडों में मतदान सुबह सात बजे से शुरू होकर शाम पांच बजे तक चलेगा।

चारों चरणों के चुनाव हो जाने के बाद मतगणना एकनवंबर को की जाएगी।

राज्य निर्वाचन आयुक्त एस.के. अग्रवाल ने बताया कि शांतिपूर्ण मतदान की सभी तैयारी पूरी कर ली गई है। प्रचार के दौरान कहीं से अप्रिय घटना की सूचना नहीं है।

उन्होंने बताया कि कानपुर में भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच 11 अक्टूबर को मैच होने के कारण कानपुर, फतेहपुर, उन्नाव और कानपुर देहात में दूसरे और तीसरे चरण का मतदान क्रमश: 15 और 18 अक्तूबर को होगा।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493