दिल्ली में 3 लोगों को गोली मारी गई

नई दिल्ली, 8 अक्टूबर (आईएएनएस)। राष्ट्रीय राजधानी में गुरुवार को सड़क अपराध की दो अलग-अलग घटनाओं में तीन लोगों को गोली मार दी गई। पुलिस ने यह जानकारी दी।

पहली घटना दक्षिणी दिल्ली के सनलाइट कॉलोनी में हुई, जहां एक बाइक चालक ने एक रिक्शा चालक पर शाम करीब 3.3 बजे गोली चला दी और मौके से फरार हो गया।

रिक्शा चालक श्रवण कुमार को तुरंत अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उसकी हालत खतरे से बताई जा रही है।

श्रवण कुमार ने पुलिस को बताया कि आश्रम फ्लाईओवर के नजदीक उसके रिक्शे से बाइक में हल्की टक्कर लग गई थी, जिसके बाद दोनों बाइक सवारों और उसके बीच जमकर तू-तू मैं-मैं हुई थी।

पुलिस ने बताया कि रिक्शा चालक जैसे ही फ्लाईओवर पार कर सड़क के दूसरी ओर घूमा बाइक पर पीछे बैठे व्यक्ति ने उस पर गोली चला दी। इसके बाद बाइक सवार मौके से तुरंत फरार हो गए।

पुलिस अधिकारी ने बताया, “गोली रिक्शा चालक के पैर को जख्मी करती हुई निकल गई और वह भाग्य से बच गया।”

एक अन्य घटना में ग्रेटर कैलाश इलाके में दो बाइक सवारों ने आधी रात के करीब कार में सवार दो लोगों पर गोली चला दी।

दक्षिणी दिल्ली में रात करीब 12.30 बजे नजदीकी बाजार से रात का भोजन कर लौट रहे कार में सवार 27 वर्षीय मनमोहन, 26 वर्षीय शिवम और 24 वर्षीय पवन पर पास न दिए जाने से क्षुब्ध बाइक सवारों ने गोलियों से हमला कर दिया।

एक पुलिस अधिकारी ने बताया, “एक गोली मनमोहन के एक जांघ में लगी, जबकि दूसरी गोली शिवम के पेट को चीरती हुई चली गई। पवन हादसे में बाल-बाल बच गया।”

पुलिस अधिकारी ने बताया, “घायलों को एम्स में भर्ती करवाया गया है।”

पुलिस ने बताया कि मामला दर्ज कर लिया गया है और हमलावरों की तलाश की जा रही है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493