विवाहिता के परिजनों की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी पति को हिरासत में ले लिया है। वहीं आरोपी का कहना है कि उसका पत्नी का ससुराल नहीं आना और उसका ड्रेस उसे पसंद नहीं था, जिस वजह से उसने यह कदम उठाया।
मामला गोला कोतवाली के रामपुर जंगल गांव का है। यहां मैलानी थाना इलाके के मोतीपुर गांव के शिवकुमार की शादी दो साल पहले राजकुमारी से हुई थी। राजकुमारी एक साल से गोला के एक कंप्यूटर इंस्टीट्यूट से डिप्लोमा कर रही थी, जिसकी ड्रेस कोड शर्ट, पैंट और टाई थी। पढ़ाई के चक्कर में राजकुमारी अपने ससुराल नहीं जा रही थी।
भाई दूज के अगले दिन जब सुबह फिर से पत्नी राजकुमारी को शिवकुमार ने ससुराल चलने को कहा तो पत्नी ने अपनी कंप्यूटर की पढ़ाई के नुकसान का हवाला दिया। इसी बात को लेकर दोनों में झगड़ा हुआ। उसके बाद राजकुमारी जैसे ही ड्रेसअप होकर घर से निकली, पति शिवकुमार ने दांत से पत्नी की नाक चबा ली। जिसके बाद खून से लथपथ राजकुमारी वहीं गिर गई।
शोर सुनकर घरवाले पहुंचे और आनन-फानन में उसे अस्पताल पहुंचाया, जहां से उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। फिलहाल आरोपी पति को गोला पुलिस ने हिरासत में ले लिया है।
dharmpath.com dharmpath