उप्र : पति ने पत्नी को चाकू से गोदा

प्राप्त जानकारी के मुताबिक, कोतवाली शाहाबाद इलाके के उधरनपुर गांव निवासी नितेश की शादी चार साल पहले मोहल्ला चौक में रहने वाली कालिका प्रसाद की बेटी मोहनी (25) से हिन्दू रीति-रिवाज से हुई थी।

मोहनी के भाई रामकिशोर का आरोप है कि शादी के बाद से ही नितेश कार की मांग को लेकर आए दिन उसकी बहन को प्रताड़ित करता रहता था। बुधवार रात भी उसने विवाद किया। विरोध करने पर उसने मोहनी पर चाकूसे हमला किया, और मोहनी गंभीर रूप से घायल हो गई।

रामकिशोर ने कहा कि वह अकेली किसी तरह से उसके चंगुल से छूटी और खून से लथपथ रिक्शे पर बैठकर मायके पहुंची। उसकी हालत देखकर उसे पुलिस थाने ले जाया गया, जिसके बाद गंभीर हालत में उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया।

महिला की हालत नाजुक बताई जा रही है।

रामकिशोर ने बताया कि करीब तीन माह पूर्व उसके बहनोई को प्राथमिक विद्यालय भोगियापुर में सहायक अध्यापक की नौकरी मिली है, तभी से वह अपनी मां के साथ मिलकर उसकी बहन को काफी परेशान कर रहा है। दोनों से रूद्र नामक एक बेटा भी है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493