उप्र : पति-ससुर की पिटाई से महिला का गर्भपात, हालत गंभीर

पुलिस के अनुसार, किशनपुर कस्बा निवासी धर्मराज सोनकर ने अपनी बेटी प्रीति की शादी तीन वर्ष पूर्व थाने के महावतपुर असाहट निवासी भूरे के बेटे संजय के साथ की थी। शादी के एक साल बाद ससुरालीजन दहेज में मोटरसाइकिल व अंगूठी की मांग को लेकर आए दिन उसे प्रताड़ित किया करते थे। इस बीच प्रीति गर्भवती हो गई।

सोमवार सुबह ससुर भूरे व पति संजय ने लात-घूसों से प्रीति को जमकर पीटा, जिस कारण उसका चार माह का गर्भ गिर गया। इस घटना के बाद ससुर-पति फरार हो गए। घटना की जानकारी जब प्रीति के परिजनों को हुई तो वे लोग मौके पर पहुंचे और उसे उसी हालत में सीधे थाने ले गए, जहां पुलिस ने ससुर व पति के खिलाफ मुकदमा दर्ज करने के बाद प्रीति को जिला अस्पताल भेजा।

पुलिस प्रीति के आरोपी पति व ससुर की तलाश कर रही है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493