उप्र : अगवा 2 किशोरियां बरामद, 2 आरोपी गिरफ्तार

पुलिस के मुताबिक, 6 मई को धानेपुर के लोनियनपुरवा से अगवा की गई किशोरी के देखे जाने की सूचना मिली। इसके बाद पुलिस ने दबिश देकर किशोरी को बरामद कर लिया।

इस मामले में नामजद आरोपी अलखराम को सोमवार को गिरफ्तार किया गया। वहीं दूसरी तरफ 7 मई को तरबगंज के बाजार पथार से अगवा की गई किशोरी को पुलिस ने क्षेत्र के एक गांव से बरामद किया है। इस मामले में नामजद अमित कुमार को गिरफ्तार कर लिया गया।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493