उप्र : परिजनों को चकमा देकर प्रेमी युगल फरार

पुलिस के अनुसार, गांव शुतरापुर निवासी धर्मपाल प्रजापति का 18 वर्षीय बेटा घनश्याम का गांव की 16 वर्षीय एक लड़की से प्रेम प्रंसग चल रहा था, परिजनों के दबाव के चलते दोनों ने घर से भागने की योजना बना ली और दो दिन पूर्व प्रेमी युगल अपने-अपने घर से बहाने बनाकर निकले और रफूचक्कर हो गए।

काफी देर तक घर न लौटने पर परिजनों को शक हो गया, वहीं किशोरी के पिता ने थाने में घनश्याम के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया, उधर, थानाध्यक्ष रामनरेश तिवारी ने प्रेमी-युगल के गिरफ्तारी के लिए कई संदिग्ध ठिकानों पर छापे मारे, लेकिन कामयाबी नहीं मिली।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493