उप्र : पति से बिछड़ी बिहार की महिला को पुलिस ने मिलाया

बड़ागांव थाना प्रभारी संजय यादव अपने हमराह पुलिस बल के साथ गश्त पर थे तभी उन्हें मानसरोवर ढाबा के नजदीक एक महिला बेहोशी हालत में मिली।

बड़ागांव थाना प्रभारी ने मानवता का परिचय देते हुए अपने हमराह पुलिस बल के साथ महिला को सुपुर्दगी में लिया। इसके बाद महिला को मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया। जहां महिला ने होश में आने के बाद अपना नाम अमिता पत्नी टीका सिंह निवासी ग्राम ओढ़हारा थाना रजौन जिला बांका बिहार बताया।

महिला के अनुसार बताए गए नाम पर बड़ागांव थाना प्रभारी ने महिला का फोटो खींचकर व्हाटसएप के माध्यम से रजौन पुलिस से संपर्क कर फोटो भेजी। इस पर रजौन पुलिस ने उसके पति से संपर्क कर मितावी लैया निवासी ओढ़हारा थाना रजौन से संपर्क कर महिला के बारे में अवगत कराया। महिला की जानकारी मिलते ही पति टिकरलैया झांसी पहुंचा और उसने बड़ागांव थाना पुलिस से संपर्क किया।

पुलिस के अनुसार, पति टिकरलैया ने बड़ागांव थाना प्रभारी को बताया कि उसकी पत्नी अम्पी देवी मानसिक रूप से बीमार थी और दो माह पूर्व घर से निकल गई। तभी से वह उसकी खोजबीन कर रहा है। पुलिस ने टिकरलैया को पत्नी सौंप दिया।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493