सुकुई गांव निवासी सुखलाल का पुत्र श्यामकरन का अपनी पत्नी गोधनी देवी से किसी बात को लेकर कहासुनी हो गई। पत्नी की बातों से आहत पति ने जहरीला पदार्थ खा लिया। कुछ देर बाद जब उसकी हालत बिगड़ी तो परिजन उसे जिला चिकित्सालय ले गए।
अस्पताल के इमर्जेसी वार्ड में तैनात चिकित्सक ने श्यामकरन को मृत घोषित कर दिया। मृतक के बड़े भाई रामखेलावन ने इस घटना के बावत पुलिस को जानकारी दी। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
dharmpath.com dharmpath