उप्र : सिरफिरे आशिक ने युवती को गोली मार जान दी

गोली लगने से घायल युवती को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। वहीं गोली लगने से युवक की मौत हो गई।

आगरा पुलिस के अनुसार, छत्ता इलाके में रहने वाली एक युवती की शादी बरेली में हुई थी। उसका पति से मनमुटाव हो गया था। इस बीच बरेली का रहने वाला शुभम नाम का युवक, युवती से प्यार करने लगा।

बताया जाता है कि कुछ समय पहले युवती की बहन व बहनोई ने उसकी दूसरी शादी कर दी। शुभम को जब इस बात का पता चला तो वह आग बबूला हो गया। सोमवार की रात वह युवती के घर पहुंचा और उसने युवती को गोली मार दी और फिर खुद को भी गोली मार ली। गोली लगने से शुभम की मौत हो गई, जबकि युवती को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493