उप्र : पनगरा में सदमे से किसान की मौत

बांदा, 7 मार्च (आईएएनएस)। उत्तर प्रदेश में बांदा जिले की नरैनी कोतवाली क्षेत्र के पनगरा गांव में खेत में खड़ी गेहूं की फसल आवारा जानवरों के चर लेने से लगे सदमे में एक किसान की मौत हो गई। उपजिलाधिकारी ने यह जानकारी मंगलवार को दी।

उपजिलाधिकारी नरैनी डॉ. सी.एल. सोनकर ने बताया, “पनगरा गांव का किसान छकना प्रजापति (60) ने अपने दो बीघे खेत में गेहूं की फसल बोई थी और हर रात खेत में बसनेर कर उसकी रखवाली करता था। शनिवार-रविवार की रात उसके खेत पहुंचने से पहले आवारा जानवरों का झुंड गेहूं की पूरी फसल चर गए, जिससे उसे खेत में ही सदमा लग गया।”

उन्होंने बताया कि सुबह परिजनों ने इलाज के लिए किसान को जिले के सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।

उपजिलाधिकारी का कहना है कि मृत किसान के आश्रितों को शासकीय नियमानुसार सहायता राशि मुहैया कराने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493