मणिपुर में उग्रवादी की हत्या

इंफाल, 7 मार्च (आईएएनएस)। मणिपुर के एक उग्रवादी समूह के महासचिव को अगवा करने के बाद ेउसकी हत्या कर दी गई।

पुलिस ने मंगलवार को बताया कि यूनाइटेड ट्राइबल लिबरेशन आर्मी के महासचिव ए.सिंगशिट का शव सोमवार को स्थानीन लोगों ने चुराचंदपुर जिले की पहाड़ियों में पाया।

सिंगशिट की हत्या की अभी तक किसी ने जिम्मेदारी नहीं ली है, लेकिन पुलिस का मानना है कि वह अपने संगठन में ही गुटबाजी के शिकार हो गया।

इस बीच, कुकी सशस्त्र समूह के दो गुटों के बीच गोलीबारी की जांच के लिए मंगलवार को सुरक्षाबल कांकपोकपी जिले में खेनजांग की पहाड़ियों पर पहुंचे।

कुकी रिवोल्यूशनरी आर्मी तथा कुकी नेशनल फ्रंट के लोगों के बीच कथित तौर पर झड़प हुई थी।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493