उप्र परिवहन निगम 200 वोल्वो व स्कैनिया बसें चलाएगा

परिवहन मंत्री यासर शाह ने बताया कि एक जिले से दूसरे जिलों को जोड़ने वाली ये बसें एक दूसरे की समय सारिणी से भी जुड़ी होंगी। पड़ोसी राज्यों को यूपी से जोड़ने के साथ ही वाल्वो बसें पहली बर छोटे जिलों के बीच चलेंगी।

लखनऊ से गोरखपुर, आगरा, इलाहाबाद, दिल्ली, बहराइच और वाराणसी मार्ग पर वोल्वो बसों की संख्या लगभग दोगुना किए जाने की योजना है।

परिवहन मंत्री के मुताबिक, जिन इलाकों में ट्रेन की सुविधा बेहतर नहीं है, वहां पर वाल्वो और स्कैनिया बसें के साथ सामान्य बसों का बेड़ा भी बढ़ाया जाएगा।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493