शिमला, 7 जनवरी (आईएएनएस)। हिमाचल प्रदेश ने दिल्ली में पीने का पानी मुहैया कराने के लिए केंद्र सरकार से विशेष आर्थिक सहायता मांगी है। मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह ने गुरुवार को यहां कहा कि हिमाचल प्रदेश करोड़ों रुपये का हाइड्रोपावर डैम तैयार कर रहा है जिसके लिए उसे केंद्र सरकार से विशेष आर्थिक सहायता चाहिए।

एक आधिकारिक बयान में मुख्यमंत्री के हवाले से कहा गया कि रेणुका डैम परियोजना के लिए केंद्र सरकार से विशेष सहायता उपलब्ध कराने की मांग की गई है, क्योंकि इसे राष्ट्रीय महत्व की परियोजना घोषित किया गया है।
उन्होंने बयान में कहा कि केंद्र सरकार से उन्होंने इस परियोजना के लिए 1,981.35 करोड़ रुपये की मांग की है। इस परियोजना की कुल लागत 3,600 करोड़ रुपये है।
इस परियोजना के तैयार होने के बाद दिल्ली को रोजाना 27 करोड़ 50 लाख गैलन पानी उपलब्ध कराया जाएगा। साथ ही इससे 40 मेगावॉट बिजली भी तैयार होगी।
इस परियोजना की शुरुआत 1994 में हुई थी। दिल्ली से 250 किलोमीटर दूर हिमाचल प्रदेश के रेणुका से हरियाणा के हथिनीकुंड बैराज तक नहर बनाकर पानी लाया जाएगा। जहां से वह पानी दिल्ली पहुंचेगा। इस परियोजना को पर्यावरण नियमों के कारण कई बार परेशानी का सामना करना पड़ा।
dharmpath.com dharmpath