उप्र : परिवहन मंत्री के सुरक्षाकर्मी ने ठेला चालक को पीटा

सूबे के परिवहन मंत्री दुर्गा प्रसाद यादव काफिले के साथ जीयनपुर की तरफ से जिला मुख्यालय आ रहे थे। बनकट बाजार में क्षतिग्रस्त सड़क पर चल रहे निर्माण कार्य की वजह से जाम लग गया। जाम में फंसे गैस सिलिंडर लदा ठेला को देख मंत्री के सुरक्षाकर्मी ने गैस वितरक बिहार के सिवान निवासी 27 वर्षीय सोनू को पीट दिया। इससे बाजार के लोग भड़क गए।

घटना के विरोध में लोगों ने आजमगढ़-गोरखपुर मार्ग जाम कर दिया। आक्रोशित लोगों ने मंत्री के विरोध में जमकर नारे लगाए। जाम के चलते बनकट में दोनों तरफ वाहनों की लंबी कतारें लग गईं। जाम की खबर पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने किसी तरह लोगों को समझा-बुझाकर जाम हटवाया, तब मंत्री ने राहत की सांस ली।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493