मिहुंना गांव निवासी रामदास धुरिया के पुत्र जीतू धुरिया (20) की शादी विगत 14 मई को थाना ललपुरा के ग्राम सिकरी (दजनेड़ी) निवासी गायत्री के साथ हुई थी। नवरात्र में गायत्री मायके से विदा होकर दोबारा ससुराल मिहुना गांव आई हुई थी। इस समय नवविवाहिता प्रथम करवा चौथ व्रत की तैयारियों में लगी हुई थी।
ससुराल में भी बहू के पहले करवा चौथ व्रत पर जश्न का माहौल था। इस बीच गायत्री की इस खुशी भरी जिंदगी में वज्रपात हो गया।
बताते हैं कि जीतू तालाब के पास से गुजर रहा था, उसी समय अशोक यादव का 10 वर्षीय पुत्र तालाब में डूब रहा था। उसे बचाने के चक्कर में वह स्वयं जिंदगी से दांव हार गया। इस घटना से रामदास के परिवार में कोहराम मचा हुआ है।
dharmpath.com dharmpath